कोटा

पढि़ए…कोटा में इन 5 कारणों की वजह से फेल हुआ स्वच्छता मिशन

सफाई व कचरा परिवहन का मामला : पार्षदों की लॉबिंग से तीन बार हो चुके निरस्त
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2020, 5:38 PM IST
kota
पढि़ए...कोटा में इन 5 कारणों की वजह से फेल हुआ स्वच्छता मिशन

कोटा. नगर निगम प्रशासन पांच साल से शहर में कचरा परिवहन के नए टेण्डर तक नहीं करा पाया है। हर बार टेण्डर की प्रक्रिया शुरू होती है और ऐनवक्त पर 'ऊपरीÓ दबाव पर टेण्डर निरस्त कर दिए जाते हैं। कचरा परिवहन के टेण्डर नहीं होने पर भाजपा पार्षदों के निशाने पर महापौर आ गए हैं। दो साल पर तत्कालीन आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल ने कचरा परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए शहर को तीन जोन में बांटकर टेण्डर करवाने की कार्य योजना तैयार की थी। इसमें सफाई से लेकर कचरा परिवहन का जिम्मा ठेकेदार का ही तय किया गया था। कचरा नहीं उठने पर भारी पेनल्टी का प्रावधान था।

दोनों सफाई समिति के अध्यक्ष और महापौर ने भी इस व्यवस्था पर सहमति दी थी। टेण्डर भी हो गए थे। लेकिन, कार्यादेश जारी होने के ऐनवक्त पर महापौर के नजदीकी पार्षदों ने लॉबिंग कर दी और आयुक्त ने टेण्डर निरस्त कर दिए थे। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि यह टेण्डर निरस्त करना उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी गलती रही। इसी तरह तीन बार अलग-अलग तिथि में टेण्डर लगे लेकिन पार्षदों की लॉबिंग के कारण निरस्त हुए। खामियाजा शहर को भुगतना पड़ रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर की शहर की सफाई को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर दिनभर निगम में चर्चा का विषय रही।


धीरे-धीरे कचरे का पहाड़ खड़ा हो जाता है
सेक्टर 11 में 6 वार्ड हैं, जिसमें पूरे दिन में चार डम्पर कचरा उठता है, बाकी पड़ा रहता है। धीरे- धीरे कचरे का पहाड़ बन जाता है, भला बुरा हमें सुनना पड़ता है। इस बोर्ड ने तीन बार कचरा प्वाइंट से पूरा कचरा उठाने के टेंडर करवाए, शर्त थी कि शाम पांच बजे तक शहर के सभी तीन सौ कचरा पॉइंट्स साफ करके फ ोटो भेजनी थी, अच्छी पहल थी। जैसे ही फ ाइल आयुक्त के नीचे वाले कमरे में गई, तीन बार टेण्डर निरस्त हुए। अब बर्दाश्त की सीमा पार हो रही है।
(पार्षद गोपालराम मण्डा ने यूं जाहिर की अपनी पीड़ा)


सफाई विफलता : पांच बड़े कारण

कचरा प्वाइंट्स से दो पारी में कचरा उठना था, लेकिन ज्यादातर जबह एक बार भी कचरा नहीं उठता है। फिर भी दो पारी का भुगतान हो रहा।
सभी 65 वार्डों में तीन-तीन टिपर लगा दिए गए, संवेदकों को प्रत्येक टिपर पर हैल्पर लगाना था, आयुक्त के बदलते ही ठेकेदारों ने हेल्पर हटा दिए। भाजपा के एक पार्षद के कुछ टिपर एक माह से कचरा नहीं उठा रहे हैं।
स्थायी कर्मचारियों की भर्ती होने एक अगस्त से शहर में ठेके पर सफाई बंद हो गई, नए सफाई कर्मचारियों पर न तो निगरानी है, और ना ही उन्हें संसाधन मिले।
तत्कालीन आयुक्त खुद अपने चैम्बर में लगी वीडियोवॉल से सफाई से लेकर कचरा परिवहन और ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर निगरानी करते थे, कुछ समय से यह व्यवस्था सुचारू नहीं है।
टिपर और कचरा परिवहन करने वाले ठेकेदार शहर में जहां भी खाली जगह दिखती है, अघोषित कचरा प्वाइंट बनाकर डालना शुरू कर देते हैं। शिकायत पर निगम अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते।

Updated on:
29 Mar 2020, 5:38 PM IST
Published on: