कोटा

स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं हैं छात्राएं, पहले प्रिंसिपल और अब चपरासी ने की छेड़छाड़

कोटा के स्कूलों में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले बढ़ने लगे हैं। 24 घंटे में दो स्कूलों में छेडछाड़ करने की घटनाएं दर्ज हुई हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2017, 4:48 PM IST
Sweeper tampering Girl in school, Crime in Kota, Girl Teasing in School, Pocso act,  tampering Girl in school Rajasthan, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Kota Police
Sweeper tampering Girl in school Kota Rajasthan

कोटा के रावतभाटा रोड स्थित डाइट परिसर में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्रज राजपुरा में पांचवी की छात्रा के साथ स्कूल में ही कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छेड़छाड़ कर दी। घटना की जानकारी लगते ही छात्रा के परिजन आक्रोशित होकर स्कूल पहुंच गए। जिसकी भनक लगते ही आरोपित कर्मचारी स्कूल छोड़कर भाग गया। आरके पुरम थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

क्लास में बैठी छात्रा को छेड़ा

कोटा डाइट परिसर में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्रज राजपुरा में पढ़ने वाली पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल में ही कार्यरत 36 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोविंद मीणा ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा जिस समय अपनी क्लास में बैठी थी उसी समय गोविंद मीणा झाड़ू लगाने के बहाने कमरे में घुसा और छात्रा को छेड़ने लगा। छात्रा ने तत्काल इसकी जानकारी अपने शिक्षकों को दी तो वह गुस्से से आग बबूला हो गए और पूछताछ के लिए गोविंद को बुलाने लगे। अपनी पोल खुलती देख गोविंद स्कूल से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की जानकारी लगते ही आरके पुरम पुलिस और बाल कल्याण समिति के सदस्य भी स्कूल पहुंच गए। थाना अधिकारी शौकत खान ने बताया की छात्रा के बयान लेने के बाद उनके आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोविंद मीणा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित पहले से ही मौके से फरार हो चुका था इसलिए उसकी तलाश की जा रही है। वहीं छात्रा को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी गोविंद मीणा सांगोद का रहने वाला है और फिलहाल आरके पुरम रोजड़ी गांव में रहता है।

Read More: अब पदमावती की वंशंज पूर्व महारानियों ने खोला मोर्चा, बोलीं- अस्मिता से खिलवाड़ किया तो भंसाली की खैर नहीं

प्रिंसिपल पर पढ़ाने के बहाने छेड़छाड़ का आरोप

वहीं दूसरी ओर कोटा जिले के जालिमपुरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्राओं ने प्रिंसिपल पर पढ़ाई के बहाने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर सोमवार को छात्राओं के अभिभावकों व ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

Updated on:
21 Nov 2017, 4:48 PM IST
Published on: