श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अधिकतम लगभग 1200 यात्री ही 'सामाजिक दूरी बनाए रखने के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए सफर कर सकते हैं।
कोटा. पलायन करके दूसरे राज्यों में गए श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और विभिन्न स्थानों पर फंसे अन्य व्यक्तियों की स्पेशल ट्रेनों से आवाजाही के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश के बाद रेलवे 12 मई तक 542 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई। जिसमें से 448 ट्रेनें अपने मंगलवार शाम तक गंतव्य तक पहुंच गई और 94 ट्रेनें मार्ग चल रही थीं। इन 448 ट्रेनों में आंध्र प्रदेश 1, बिहार 117 ट्रेन, छत्तीसगढ़ 1 ट्रेन, हिमाचल प्रदेश 1, झारखंड 27 ट्रेन, कर्नाटक 1 ट्रेन, मध्य प्रदेश 38, महाराष्ट्र 3 ट्रेन, ओडीशा 29 ट्रेनें, राजस्थान 4 ट्रेन, तमिलनाडु 1 ट्रेन, तेलंगाना 2 ट्रेने, उत्तर प्रदेश 221 ट्रेन और पश्चिम बंगाल के लिए 2 ट्रेन का संचालन किया गया। इन ट्रेनों ने पलायन करके आए श्रमिकों को तिरुचिरापल्ली, तीतलागढ़, बरौनी, खंडवा, जगन्नाथपुर, खुर्दा रोड, प्रयागराज, छपरा, बलिया, गया, पूर्णिया, वाराणसी, दरभंगा, गोरखपुर, लखनऊ, जौनपुर, हटिया, बस्ती, कटिहार, दानापुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा जैसे शहरों में पहुंचाया। इन 'श्रमिक स्पेशलÓ ट्रेनों से अधिकतम लगभग 1200 यात्री ही 'सामाजिक दूरी बनाए रखने के दिशा-निर्देशÓ का पालन करते हुए सफर कर सकते हैं। इसी तरह ट्रेन में चढऩे से पहले यात्रियों की समुचित स्क्रीनिंग या जांच सुनिश्चित की जाती है। एक और विशेष बात यह है कि इन 'श्रमिक स्पेशलÓ ट्रेनों से सफर के दौरान यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया जाता है।
कोटा से होकर चलेंगी ये ट्रेने, जानिए स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल
श्रमिक ट्रेनों के अलावा 12 मई को स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। नई दिल्ली-बिलासपुर ट्रेन के लिए कुल 1177 यात्रियों, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन के लिए 1122 यात्रियों और नई दिल्ली-बंगलुरू स्पेशल ट्रेन में कुल 1162 यात्रियों की बुकिंग की गई। नई दिल्ली से 3461 यात्री सफर करेंगे। ट्रेन संख्या 02442 नई दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली पहली स्पेशल ट्रेन 12 मई को अपनी यात्रा शुरू करेगी। ट्रेन रवाना होने के साथ, भारतीय रेलवे की यात्री ट्रेन सेवा धीरे-धीरे बहाल हो रही है ये सेवाएं श्रमिक स्पेशल के अतिरिक्त हैं।3 स्पेशल ट्रेनें 12 मई को नई दिल्ली से प्रस्थान कर रही है, जबकि कुल 5 स्पेशल ट्रेनें अन्य शहरों से नई दिल्ली की ओर प्रस्थान करेंगी।