
बारां. भारत विकास परिषद, मां अन्नपूर्णा शाखा की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा रोड में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरुजनों का सम्मान करने के साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।
प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार शर्मा, उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार जैन सहित विद्यालय के शिक्षकों का माला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। विद्यालय के 15 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मनीषा गोयल, सचिव हेमलता गौतम, कोषाध्यक्ष निधि गेरा सहित शाखा की सदस्याएं मौजूद रही।