Kota News: कोटा विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी स्वर- वंदे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। डीन पीजी स्ट्डीज प्रो.घनश्याम शर्मा ने बताया कि कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित फार्मेसी विभाग के सेमिनार […]
Kota News: कोटा विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी स्वर- वंदे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। डीन पीजी स्ट्डीज प्रो.घनश्याम शर्मा ने बताया कि कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित फार्मेसी विभाग के सेमिनार हॉल में सुबह 10.30 बजे से होगा। इस अवसर पर संगीतज्ञ पंडित गौतम काले एवं उनका समूह (इंदौर) तथा डॉ. पामिल मोदी एवं उनका समूह देशप्रेम से प्रेरित गीतों की प्रस्तुति देंगे।
कुलगुरू सारस्वत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवपूर्ण परंपरा, राष्ट्रभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को संगीत के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में वंदे मातरम् सहित देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का सामूहिक गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आयोजन समिति सचिव संतोष कुमार मीणा व सह संयोजक डॉ. विक्रांत शर्मा ने बताया कि दोनों प्रसिद्ध कलाकर इंदौर एवं मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय उदयपुर से आ रहे है।