कोटा

संगम कला ग्रुप कोटा के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय फाइनल में दिखाएंगे दम

Kota News: संगम कला ग्रुप की ओर से आयोजित 41वीं अखिल भारतीय सुगम संगीत गायन प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित प्रतिभागी अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी सुरीली प्रतिभा का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। सुरतरंग नेशनल सिंगिंग टैलेंट हंट के संभागीय स्तर पर विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 23 फरवरी को […]

less than 1 minute read
Feb 20, 2026
अखिल भारतीय सुगम संगीत गायन प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित प्रतिभागी

Kota News: संगम कला ग्रुप की ओर से आयोजित 41वीं अखिल भारतीय सुगम संगीत गायन प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित प्रतिभागी अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी सुरीली प्रतिभा का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। सुरतरंग नेशनल सिंगिंग टैलेंट हंट के संभागीय स्तर पर विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 23 फरवरी को नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय फाइनल में कोटा चैप्टर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संस्था की महासचिव डॉ. शिल्पी सक्सेना ने बताया कि उनके नेतृत्व में सभी वर्गों के प्रथम विजेता प्रतिभागी दिल्ली में आयोजित अंतर्राज्यीय चरण और उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना के अनुसार, सब-जूनियर फिल्म वर्ग से दीक्षांत सिंह, सब-जूनियर गैर-फिल्म वर्ग से पाखी जैन, जूनियर फिल्म वर्ग से अविका सक्सेना, जूनियर गैर-फिल्म वर्ग से आद्विक जैन, सीनियर फिल्म वर्ग से अंकिता मिश्रा तथा सीनियर गैर-फिल्म वर्ग से निरंजन गंधर्व ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सभी प्रतिभागी शनिवार को कोटा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दिल्ली में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध गजल गायक पद्मश्री हरिहरन होंगे। साथ ही हिमानी कपूर, इंडियन आइडल फेम अभिजीत शर्मा, शहजाद अली सहित अनेक प्रख्यात पार्श्व गायक एवं दूरदर्शन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। संगम कला ग्रुप विगत 41 वर्षों से निरंतर देश-विदेश में संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है ।

कोटा से भी इसी मंच के माध्यम से श्रेया घोषाल, आदर्श सक्सेना, चंचल काबरा, रामकृष्ण वर्मा, सरिता राज, निर्देश गौतम, एवं मीतू सोलंकी ने कोटा का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रतियोगिता को जीता है और संगीत के क्षेत्र में कोटा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। आज यह सभी संगीत के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

Published on:
20 Feb 2026 06:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर