कोटा

भाजपा नेता की पत्नी का पर्स छीनने की बदमाशों की कोशिश हुई नाकाम

कोटा. किशोरपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा नेता की पत्नी का पर्स छीनने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश सफल नहीं हुए।

2 min read
Sep 28, 2017
कोटा. किशोरपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा नेता की पत्नी का पर्स छीनने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश सफल नहीं हुए।

कोटा . किशोरपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा नेता की पत्नी का पर्स छीनने का प्रयास किया, लेकिन सजगता से बदमाश सफल नहीं हुए। केशवपुरा निवासी भाजपा के देहात जिला उपाध्यक्ष ललित किशोर शर्मा ने पुलिस को बताया कि वे रात 9 बजे पत्नी चंचल के साथ स्कूटर से घर आ रहे थे। चम्बल गार्डन के सामने मोड़ पर अचानक गली से दो जने एक बाइक पर आए और पत्नी के हाथ से पर्स छीनने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें

बाघ होंगे शिफ्ट, नहीं अटकेगा बाघ प्रोजेक्ट : सिंह

उन्होंने गाड़ी संभालते हुए विरोध किया तो बदमाश भाग निकले। इस पर उन्होंने दादाबाड़ी थाने में जानकारी दी, लेकिन मामला किशोरपुरा का होने से वहां रिपोर्ट दी है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी की मदद से आरोपितों की तलाश कर रही है।

चोरी के प्रयास के आरोपित को दो साल की सजा
कोटा. नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में घुसकर चोरी का प्रयास करने के 13 साल पुराने मामले में एसीजेएम क्रम दो अदालत ने बुधवार को आरोपित को दो साल की सजा से दंडित किया है।


नयापुरा स्थित होली एंजल्स स्कूल के निदेशक ए.के. टिक्कू ने 7 नवम्बर 2004 को नयापुरा थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा था कि वह शाम 4.15 बजे स्कूल में बैठे हुए थे। तभी स्कूल की रसोई में किसी के होने की आवाज आई। इस पर जब वे वहां गए तो एक व्यक्ति मिला। वह छत के रास्ते स्कूल में घुसा और रसोई से गैस सिलेंडर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। उसे रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मंडाना हाल बस स्टैंड नयापुरा निवासी महेन्द्र मीणा बताया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसीजेएम क्रम दो अदालत ने आरोपित महेन्द्र मीणा को चोरी के प्रयास का दोषी मानते हुए दो साल साधारण कारावास व दो हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है।

ये भी पढ़ें

स्मार्ट मीटर के विरोध में सीईएससी कार्यालय पर लगाया ताला

Published on:
28 Sept 2017 03:56 pm
Also Read
View All