लुटेरी दुल्हन की जमानत खारिज

कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में व्यापारी से शादी करने के बाद छह लाख रुपए और जेवर लेकर भागने की आरोपित लुटेरी दुल्हन माया बैरवा (28) की जमानत अर्जी मंगलवार को अदालत ने खारिज कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2017, 7:23 PM IST
Theif bride's bail rejected
Theif bride's bail rejected

इंदौर के लालाजी का बगीचा निवासी माया के खिलाफ कुन्हाड़ी निवासी सुशील जैन ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि माया का आधार कार्ड फर्जी रूप से नेहा जैन निवासी रामगंजमण्डी के नाम बना हुआ है।

इस रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इंदौर से गिरफ्तार किया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे 11 जून को जेल भेज दिया था।


माया के अधिवक्ता ने न्यायालय में जमानत अर्जी पेश की। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम एक दक्षिण कोटा अदालत में दोनों पक्षों ने बहस की।

न्यायालय ने माना कि अभियुक्त पर स्वयं को लाभ पहुंचाने, असल पहचान छुपा नेहा जैन बन मनोज जैन से विवाह करने और उसके यहां से पैसा गबन करने का आरोप है। सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने मामले की गम्भीरता, प्रकरण के तथ्यों व स्थिति को देखते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।

Published on: