Theft in Shopping Mart : कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के एक मार्ट में हुई चोरी ने पुलिस को हैरान कर दिया। चोर ने मार्ट में चोरी करने का जो तरीका चुना, वो जान को जोखिम में डालने वाला था, लेकिन उसने खतरा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया और करीब डेढ़ लाख रुपए ले उड़ा। चोरी की वारदात मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Theft in Shopping Mart : कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के एक मार्ट में हुई चोरी ने पुलिस ( Police ) को हैरान कर दिया। चोर ने मार्ट में चोरी करने का जो तरीका चुना, वो जान को जोखिम में डालने वाला था, लेकिन उसने खतरा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया और करीब डेढ़ लाख रुपए ले उड़ा। चोरी की वारदात मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
नरेंद्र सोलंकी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 17 जनवरी को रायपुरा िस्थत मार्ट ( Shopping Mart ) बंद कर घर चला गया था। देर रात मार्ट के कोने पर विद्युत डीपी पर चढ़कर चोर मार्ट के प्रथम तल पर पहुंचा। वहां शीशे के दरवाजे को तोड़ा और अंदर जाकर तीन गल्लों से करीब डेढ़ लाख रुपए ले गया। सुबह मार्ट खोला तो चोरी का पता चला। थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं।