कोटा

राजस्थान में इंस्पेक्टर भर्ती के लिए यह करना है जरूरी, असत्य सूचना से आवेदन पर होंगे डिबार

कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग भर्ती 2025 : पात्र अभ्यर्थी 18 फरवरी तक वापस लें आवेदन

2 min read
Feb 03, 2026
news

RPSC NEWS राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता या अनुभव नहीं है को आवेदन विथड्रॉ करने का अवसर दिया गया है। आवेदन विथड्रॉ के लिए लिंक 3 से 18 फरवरी तक सक्रिय रहेगा। ऐसा न करने और जांच में अपात्र पाए जाने पर अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आवेदनों की रैंडम और सैंपल जांच की

आयोग द्वारा कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स) के 12 पदों और निरीक्षक (रसायन) के 1 पद के लिए विज्ञापन संख्या 12/2025-26 जारी किया गया था। इसके लिए 14 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। प्राप्त आवेदनों की रैंडम और सैंपल जांच की, तो सामने आया कि कई ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिया है जिनके पास अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता या आवश्यक अनुभव नहीं है। इस संबंध में कतिपय अभ्यर्थियों की सूची एवं विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स): मैकेनिकल, प्रोडक्शन, पावर प्लांट या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ बॉयलर्स के डिजाइन, निर्माण, संचालन या निरीक्षण में 2 वर्ष का तकनीकी अनुभव अनिवार्य है।

. निरीक्षक (रसायन):बी.ई. (केमिकल) की डिग्री।

. अन्य: देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी।

. असत्य सूचना से आवेदन पर होंगे डिबार

3 साल का प्रतिबंध: यदि कोई अभ्यर्थी अपात्र होने के बावजूद आवेदन वापस नहीं लेता है तथा बाद में अयोग्य पाया जाता है, तो उसे आगामी 3 वर्षों के लिए भर्ती परीक्षाओं से डिबार कर दिया जाएगा।

कानूनी कार्रवाई: गलत या असत्य सूचना के आधार पर आवेदन करना भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 217 के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा।

संदेहास्पद या अपात्र अभ्यर्थी अपनी योग्यता सुनिश्चित कर 3 से 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपना आवेदन वापस ले सकते हैं।

Published on:
03 Feb 2026 12:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर