कोटा

Special Train : मदार से रांची के बीच चलेंगी ये साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन की ओर से त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को क्लीयर करने के उद्देश्य से मदार से रांची के बीच कोटा मंडल होकर 13-13 ट्रिप एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2024, 8:02 PM IST
Indian Railway
ट्रेन का फाइल फोटो।

Kota News : रेल प्रशासन की ओर से त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को क्लीयर करने के उद्देश्य से मदार से रांची के बीच कोटा मंडल होकर 13-13 ट्रिप एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि यह साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी मंडल के सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, अटरू एवं छबड़ा-गुगोर होकर गंतव्य को जाएगी। इस गाड़ी में विभिन्न श्रेणी के कुल 18 कोच होंगे।

यह रहेगा शेड्यूल

गाड़ी संख्या 09619 मदार(अजमेर)-रांची साप्ताहिक स्पेशल 6 अक्टूबर से 29 दिसम्बर तक (13 ट्रिप) मदार से हर रविवार को 1.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 9.25 बजे रांची पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09620 रांची-मदार (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल 7 अक्टूबर से 30 दिसम्बर तक (13 ट्रिप) रांची से प्रत्येक सोमवार को 11.55 बजे रवाना होकर बुधवार को 9.00 बजे मदार पहुंचेगी।

ये रहेंगे गाड़ी के हाल्ट

यह गाड़ी मदार-रांची के मध्य किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, अटरू, छबडा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, मुंगावली, बीना मालखेडी, सागर, दमोह, कटनी मुरवाडा, ब्योहारी, बरगवां, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढवा रोड, डाल्टनगंज, टोरी व लोहरदगा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Updated on:
11 Sep 2024, 8:02 PM IST
Published on: