
रामगंजमंडी. राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर दरा घाटी में अबली मीणी महल के निकट शनिवार दोपहर कार व जीप की भिडं़त में तीन जने घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में कोई प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रामगंजमंडी निवासी बोहरा समाज के बुरहान भाई परिवार सहित कार से बूंदी में किसी कार्यकम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान दरा स्टेशन से आ रही जीप ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीन जनों के मामूली चोटें आई। विधायक चन्द्रकांता मेघवाल भी इसी दौरान मौके पर पहुंची और चोटिलों से बातचीत की। बाद में आपसी समझाइश होने पर किसी ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया।
इधर, खाई में गिरा ट्रक
केबल नगर. कोटा से झालावाड़ की ओर जा रहा ट्रक शनिवार देर रात नेशनल हाइवे-12 स्थित विजयपुरा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना का पता रविवार सुबह यहां से गुजरते वक्त ग्रामीणों को लगा। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंचे। बाद में निजी क्रेन की सहायता से ट्रक को खाई से निकाला गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। करीब आधे घंटे तक नेशनल हाइवे पर जाम लगा रहा।
कीचड़ में फंसे वाहन
सुकेत के मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में कीचड़ होने से छोटे वाहन कार व लोडिंग वाहन कीचड़ में फं स गए। मौके पर पत्रिका संवाददाता ने देखा एक वेन, कई बाइक कीचड़ में फंस कर बंद हो गई थी। कई बाइक भी कीचड़ में फंसने के कारण बंद हो गई थी। लोग इन्हें धक्का लगाकर निकालने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मी भी लोगों के वाहनों को निकालने में मदद कर रहे थे। सड़क पर दोनों ओर भारी वाहनों की कतार लगी हुई थी। वही सड़क को समतल करने के लिए एक बुलडोजर काम कर रहा था।