नोएडा

किशोर से कुकर्म के तीनों आरोपित जेल भेजे

• •
Updated: 16 Nov 2016, 6:51 PM IST
Feature image

कोटा . अनंतपुरा थाना क्षेत्र में किशोर से सामूहिक कुकर्म के तीनों आरोपितों को अदालत ने बुधवार को 30 नवम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

15 साल के किशोर को बहला-फुसला कर भामाशाहमंडी ले जाकर सामूहिक कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने प्रेम नगर द्वितीय निवासी राकेश बैरागी, बिहार के दरभंगा हाल भामाशाहमंडी निवासी राजेश केवट व लालबाबू केवट के खिलाफ कुकर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने तीनों आरोपितों को विशिष्ट न्यायालय पोक्सो एक्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने तीनों को 30 नवम्बर तक जेल भेज दिया।

Published on: