कोटा

राजस्थान में 15 फरवरी से बदलेगा मौसम, जानें Rajasthan Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 15 फरवरी के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
less than 1 minute read
Feb 12, 2025
Feature image

राजस्थान से सर्दी धीरे-धीरे विदा हो रही है और लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। दरअसल उत्तरी हवाओं के कमजोर पड़ने और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में आने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 15 फरवरी के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाएं कमजोर हो गई है। इसके चलते पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और इस सप्ताह प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

12 फरवरी - मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ़ रहने की संभावना है।
13 फरवरी - मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ़ रहने की संभावना है।
14 फरवरी - मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ़ रहने की संभावना है।
15 फरवरी - मौसम शुष्क रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
16 फरवरी - मौसम शुष्क रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Updated on:
12 Feb 2025 08:00 am
Published on:
12 Feb 2025 08:00 am