कोटा

JEE MAINS Toppers बोले ‘KOTA is The Best’

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का स्कोर एवं ऑल इंडिया रैंक सोमवार को घोषित कर दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2018, 1:49 PM IST
JEE MAINS Toppers
गलतियों में सुधार से मिला लक्ष्य तीसरी रैंक प्राप्त पार्थ सतीश लटूरिया ने कहा कि आखिरी के एक-दो माह में कड़ी मेहनत की। इसलिए आज अच्छा परिणाम आया है। गलतियों में भी सुधार करता गया। कोटा का पढ़ाई का माहौल अच्छा है। यहां शिक्षक पूरी मेहनत करते हैं। अब जेईई एडवांस में भी टॉप-10 में आने का लक्ष्य बनाकर मेहनत कर रहा हूं।

कोटा . देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का स्कोर एवं ऑल इंडिया रैंक सोमवार को घोषित कर दी गई है। परिणाम में कोटा ने फिर सफलता का बिगुल बजा दिया है। टॉप 10 में कोटा के तीन विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है। टॉप 20 में कोटा कोचिंग के 8 विद्यार्थी और टॉप 100 में 37 विद्यार्थी आए है।

Published on: