कोटा

रणथम्भौर से 9500 ज्यादा पर्यटक आते हैं मुकुंदरा में फिर भी 450 करोड़ हमसे ज्यादा कमाता है सवाई माधोपुर

इस साल कोटा में सवाईमाधोपुर से 9540 पर्यटक ज्यादा आए, लेकिन कमाई के मामले में कोटा सवाईमाधोपुर से 450 करोड़ रुपए पीछे रह गया।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 11:24 AM IST
mukundra hills tiger reserve

कोटा . यायावरों की पड़ौसी जिलों से ज्यादा आमद होने के बावजूद कोटा का पर्यटन कारोबार लगातार घाटे में जा रहा है। इस साल कोटा में सवाईमाधोपुर से 9540 पर्यटक ज्यादा आए, लेकिन कमाई के मामले में कोटा सवाईमाधोपुर से 450 करोड़ रुपए पीछे रह गया।
सवाईमाधोपुर जिले में सिर्फ वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का ही स्कोप है। सिर्फ बाघ देखने के आकर्षण में बंधे 1,94,618 लाख पर्यटक साल 2017 में सवाईमाधोपुर पहुंचे।

पर्यटकों को बांधे रखने का कोई दूसरा आकर्षण इस जिले में मौजूद नहीं होने के कारण इनमें से आधे तो यहां एक रात भी नहीं रुके। बावजूद इसके इस जिले ने इस साल करीब 500 करोड़ रुपए का सालाना कारोबार किया। अकेले रणथंभौर टाइगर रिजर्व ने इन पर्यटकों से ट्रेवल फीस के तौर पर 23.70 करोड़ रुपए की कमाई की। यह देश के बाकी टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा है।

Read More: थियेटर के लिए सबकुछ दांव पर, घर बेचकर गांव में बना दिया स्टूडियो, डॉक्टर, इंजीनियर और आरएएस अफसर सिखा रहे अभिनय की बारीकियां

पूरा शहर भी नहीं घूमे आधे पर्यटक
साल 2017 में 2,04,158 पर्यटक कोटा आए, लेकिन इनमें विदेशी पर्यटकों के बजाय घरेलू पर्यटक ज्यादा थे। बावजूद इसके कोटा का पर्यटन कारोबार महज 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा ही छू सका।

पहुंचें कैसे: सूचना न दिशा-निर्देशक
कोटा में 18 सेक्टर में 350 से ज्यादा पर्यटन स्थल हैं। हर आयु, वर्ग का पर्यटक दल दिनों तक यायावरी का लुत्फ उठा सकता है, लेकिन कोटा रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड से लेकर शहर के किसी भी रास्ते पर इन पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का रास्ता और प्रमुख स्थानों से दूरी नहीं दर्शाई गई। इसके चलते आधे से ज्यादा पर्यटक सिर्फ सेवन वंडर्स और शहर के आसपास ही घूमकर लौट गए।

जिला पर्यटन अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटन विकास समिति में हमने यह समस्या उठाई थी। इसके बाद शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रमुख पर्यटक स्थलों के दिशा और बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर विस्तृत जानकारी प्रदर्शित करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। जल्द ही इस कमी को दूर कर लिया जाएगा।

Published on: