कोटा

ट्राॅले ने मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की मौत

Jul 31, 2026
Rajasthan

रलायती गांव के पास हादसा
झालरापाटन. झालरापाटन से भवानीमंडी मेगा हाईवे पर रलायती गांव के पास बुधवार देर शाम को ट्राॅले की टक्कर से बाइक सवार महिला की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि रामगंजमंडी निवासी 55 वर्षीय राम कन्या बाई पति गिरिराज के साथ मध्य प्रदेश के गांव दातियाखेड़ी में पीहर जा रही थी। गांव रलायती के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे राम कन्या बाई गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में उसके पति को भी मामूली चोटें आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। सदरथाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्राॅले की तलाश शुरू कर दी।

Updated on:
31 Jul 2026 06:01 am
Published on:
31 Jul 2026 06:01 am