कोटा

जिस वायरल ऑडियों ने मचाया पूरे विभाग में हडकंप, उसकी डिप्टी ने शुरू की जांच

कोटा. ट्रैफिक सिपाही द्वारा अपने ही विभाग के हैड कांस्टेबल पर उसके परिचित से रुपए लेने पर वायरल किए ऑडियो की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Feb 05, 2018

कोटा.

ट्रैफिक सिपाही द्वारा अपने ही विभाग के हैड कांस्टेबल पर नो एंट्री के नाम पर उसके परिचित से रुपए लेने पर वायरल किए ऑडियो की यातायात उप अधीक्षक ने रविवार को जांच शुरू कर दी है। ट्रैफिक सिपाही घनश्याम टटवारिया ने हैड कांस्टेबल रामस्वरूप पर अपने परिचित से 500 रुपए लेने का आरोप लगाते हुए ऑडियो वायरल किया था। जिससे पूरे विभाग में और अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।

ये भी पढ़ें

Budget 2018: कोटा के विधायकों ने बजट सत्र के लिए लगाए सवाल, इन मुद्दों से गूंज उठेगा सदन

उप अधीक्षक श्योराजमल मीणा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। आरोप के संबंध में पूछताछ में हैड कांस्टेबल का कहना है कि नो एंट्री में ट्रक आने पर 500 रुपए का चालान बनाया था। जबकि सिपाही ने जो किया, वह अनुशासनहीनता व दुराचरण है। टटवारिया से बात करने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Read More : शर्मनाक ! अपने ही विभाग ने खोली ट्रैफिक पुलिस की पोल.... ऑडियो हुआ वायरल

कांस्टेबल घनश्याम टटवारिया ऑडियो में कह रहा है कि 'कोटा पुलिस का यह हाल है। उनका परिचित इंदौर से भारी वाहन लेकर कोटा ? आया था। वह कान्हा गार्डन की तरफ आया तो वहां ट्रैफिक हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने उन्हें रोक लिया। जब उनके परिचित ने हैड कांस्टेबल से उनकी बात करवाई तो उन्होंने फोन पर ही कह दिया था कि यह उनके परिचित हैं, इनसे पैसे मत लेना।

ऑडियो में आरोप लगाया कि फोन पर बात होने व परिचित होने का हवाला देने के बावजूद हैड कांस्टेबल ने उनके परिचित से पहले 700 रुपए मांगे। लेकिन टटवारिया का परिचित होने का अहसान जताते हुए 500 रुपए ले लिए। ऑडियो में टटवारिया अपने ही विभाग की पोल खोलते हुए साफ कह रहे हैं कि कोटा पुलिस का यह हाल है। यह बड़ी शर्मनाक बात है।

ये भी पढ़ें

Smart City Kota: 6 माह बाद कोटा हो जाएगा दुर्घटना मुक्त शहर: सांसद ओम बिरला
Published on:
05 Feb 2018 04:28 pm
Also Read
View All