कोटा

VIdeo: कोटा के ये बस वाले न अफसर की सुनते हैं न नि‍यमों की, बीच चौराहे पर करते हैं मनमर्जी

लोक परिवहन बस संचालक उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, सड़क पर खड़ी पर बसों में भर रहे सवारियां, जाम और हादसों की आशंका
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2018, 7:40 PM IST
Traffic rule breaking by public transport bus operator
Traffic rule breaking by public transport bus operator

कोटा . शहर में यातायात पुलिस, परिवहन विभाग व रोडवेज प्रबंधन की अनदेखी से सड़क हादसों की आशंका बनी हुई है। यातायात व्यवस्थाओं में सुधार के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। ऐसा ही नजारा इन दिनों नयापुरा बस स्टैड के आसपास नजर आ रहा है। यहां पुलिस ने स्वामी विवेकानंद सर्किल पर बस स्टैंड से अग्रसेन सर्किल की ओर जाने वाले चौपहिया वाहनों को उम्मेद पार्क चौराहे से होते हुए अग्रसेन सर्किल पर निकालना शुरू कर दिया, लेकिन बस स्टैंड से निकल कर बूंदी, जयपुर , चित्तौडगढ़़, भीलवाड़ा आदि मार्गों पर जाने वाली रोडवेज बसें विवेकानंद सर्किल पहुंचने से पहले ही रोग साइड से यू टर्न ले रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लोक परिवहन सेवा की बसों से हो रही है।

लोक परिवहन सेवा की बसों को खड़े होने के लिए नयापुरा चंबल पुल के नीचे जगह दी हुई है, लेकिन इनकी बसें यहां से सवारियां बैठाने की जगह विवेकानंद सर्किल से बूंदी की ओर जाने मार्ग पर सडक घेर कर खड़ी रहती है। ऐसे में अक्सर जाम के हालात रहते हैं। सोमवार दोपहर भी यहां बसें खड़ी होने से जाम की स्थिति बनी हुई थी। यहां से दिनभर अफसरों और पुलिस की गाडिय़ां निकलती हैं, लेकिन इस अव्यवस्था पर किसी की नजर नहीं पड़ती।

निजी बस खड़ी करने की जगह बदली
सीवी गार्डन के सामने, नयापुरा बृज सिनेमा व मयूर सिनेमा के आसपास खड़ी होने वाली निजी बसें अब अग्रसेन सर्किल से चंबल टयूरिज्म बंगले तक की सड़क के किनारे खड़ा करवाना शुरू कर दिया। नयापुरा चौराहे के पास स्थित कियोस्क से टिकट लेकर यात्री बस में सवार होते हैं, लेकिन लोक परिवहन सेवा के संचालक बसों को चौराहे के पास सड़क पर ही खड़ा कर सवारियां भरते हैं। ऐसे में व्यवस्था नहीं बन पा रही है।

Updated on:
1 Jan 2018, 7:40 PM IST
Published on: