कोटा

राजस्थान में बीजेपी नेता की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबा

BJP Mandal Minister Naresh Solanki Died: कोटा के अर्जुनपुरा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 30 वर्षीय नरेश सोलंकी की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली में आलू लेकर सब्जी मंडी जा रहे थे।

less than 1 minute read
Jan 09, 2026
tractor overturns
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Tractor Trolley Overturned: कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित अर्जुनपुरा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 30 वर्षीय नरेश सोलंकी की मौत हो गई। नरेश सोलंकी बीजेपी बोरखेड़ा मंडल के मंत्री थे। हादसा नरेश और उनके पिता ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लेकर सब्जी मंडी जाने के दौरान हुआ। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गया और पलट गई, जिससे नरेश ट्रॉली के नीचे दब गए।

मृतक नरेश सोलंकी (फाइल फोटो: पत्रिका)

पिता चला रहे थे ट्रैक्टर, नरेश ट्रॉली में थे बैठे

पुलिस के अनुसार नरेश के पिता ट्रैक्टर चला रहे थे और नरेश ट्रॉली में आलू की बोरियों के ऊपर बैठे थे। जैसे ही ट्रैक्टर की गति बढ़ी, वह अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद नरेश को गंभीर चोटें आईं और वह ट्रॉली के नीचे दब गए।

परिजन और स्थानीय लोग नरेश को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और उसके बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया।

Updated on:
09 Jan 2026 07:47 am
Published on:
09 Jan 2026 07:44 am