
कोटा. शहर में अनंतपुरा के पास शनिवार तड़के कोटा स्टोन ( kota Stone ) से भरा एक ट्रोला बीच रोड पर पलट गया। ( Trolla truck overturned) सड़क पर पत्थर ही पत्थर हो गए। यातायात अवरूद्ध हो गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक के मामूली चोटें आई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।
पुलिस ने बताया कि तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच एक ट्रोला कोटा स्टोन के पत्थर भरकर जगपुरा की तरफ से शहर की ओर आ रहा था। तभी, अनंतपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर पत्थर ही पत्थर बिखर गए। ट्रोला गिरने की जोरदार आवाज से राहगीरों में हड़कम्प मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सड़क के दानों ओर वाहनों की कतारें लगी रही।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रोले को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। बाद में थाने परिसर में खड़ा करवाया गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर वाहनों की ज्यादा आवाजाही नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक को मामूली चोटें आई है, जिसे राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।