कोटा

नेशनल हाइवे पर बस-ट्रक में जोरदार भिडंत, यात्रियों में मची चीख-पुकार, घायलों की मदद को दौड़े किसान

कोटा से बूंदी जा रही बस की नेशनल हाइवे पर ट्रक से भिडंत हो गई। इसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2019, 12:12 PM IST
Truck Bus Accident
Accident

तालेड़ा. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर लाम्बापीपल के पास रविवार रात को लोक परिवहन की बस व ट्रक भिड़ गए, जिससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। भिड़ंत में 11 यात्रियों को चोटे आई, जिन्हें तालेड़ा अस्पताल लेकर आए।

Read More: खुशखबरी: राजस्थान में सरकारी भूमि पर काबिज किसानों को जल्द मिलेगा मालिकाना अधिकार, मंत्री ने दिए निर्देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा से बूंदी की ओर जा रही लोक परिवहन की बस ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर हो गई। बस में सवार यात्रियों में दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। अपने आप को बचाने के प्रयास में जुट गए। घटना की जानकारी पर तालेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।यहां आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बस से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। शेष यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया। पुलिस ने बताया कि घटना में 11 यात्रियों को चोट लगी।

Read More: ये दावेदार होंगे भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ से बाहर, इन 2 विधायकों में से एक बन सकता है कोटा शहर अध्यक्ष

यह हुए चोटिल
बूंदी के लंकागेट निवासी बादाम बाई (50), दबलाना निवासी जोधराज सिंह (55), महावीर कॉलोनी निवासी गुलाम मोहम्मद (60), बूंदी के बालचंद पाड़ा निवासी सोनू (20), अजय सिंह (25), तारा कंवर (45), पूजा (24) व चंद्रकांता (70), कागजी देवरा निवासी मुख्तार अहमद (62), टीकड़ निवासी राजेंद्र सिंह मीणा (40), उंदालिया की डूंगरी निवासी कैलाशी बाई कोली (50) चोटिल हो गई। इन्हें तालेड़ा चिकित्सालय लाए।

Published on: