कोटा

टीनशेड के नीचे हो रहा जींस नीलामी का कार्य

Aug 05, 2026
Rajasthan

किसानों और व्यापारियों को राहत
रामगंजबालाजी. कुंवारती कृषि उपज मंडी में बरसात के सीजन में सभी जिंसों के नीलामी का कार्य टीनशेड के नीचे होने से किसानों को राहत मिलने लगी है।जानकारी अनुसार कृषि उपज मंडी में तीन टीनशेड होने के चलते वहां पर उड़द, मूंग,चना सहित गेहूं की नीलामी का कार्य एक प्लेटफार्म पर किया जा रहा है। इसके साथ ही गर्मी में किसानों द्वारा बुवाई किए गए धान की नीलामी का कार्य छठे नंबर के प्लेटफार्म पर सुखाकर किया जा रहा है। छायादार टीनशेड के नीचे नीलामी कार्य होने से यहां किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को भी माल तुलाई के बाद में उसे भरवा कर गंतव्य स्थान पर पहुंचाने में बरसात से राहत मिल रही है। मंडी में इन दिनों माल की कम आवक होने के चलते कुछ घंटे में मंडी का सारा कारोबार समाप्त हो रहा है।

Updated on:
05 Aug 2026 06:01 am
Published on:
05 Aug 2026 06:01 am