कोटा

राजस्थान में यहां शाम होते ही घरों पर बरसने लगते है पत्थर… सामने आया चौंकाने वाला मामला

ग्राम गुड़ाला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शाम ढलते ही मकानों की छतों पर पत्थर फेंके जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2023, 7:17 PM IST
patrika_news__5.jpg

कोटा/चेचट/पत्रिका। ग्राम गुड़ाला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शाम ढलते ही मकानों की छतों पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीण पत्थर फेंकने वाले को पकड़ने के लिए रात 12 बजे तक छतों पर भी रुके रहते हैं लेकिन फिर भी वह ग्रामीणों की पकड़ से बाहर है।

ग्रामीण कन्हैयालाल लोधा ने बताया कि गुड़ाला में गुर्जर मोहल्ले में अंधेरा होते ही मकानों की छतों व टीन शेड पर बड़े-बड़े पत्थर बरस रहे हैं। ऐसा पिछले पांच दिन से हो रहा है। टीन शेड पर पत्थर गिरने की आवाज़ से घर के बाहर निकल कर आसपास देखते है तो कोई दिखाई नहीं देता। वही छतों पर भी पत्थर पड़े हुए मिल रहे हैं।

अज्ञात द्वारा पत्थर फेंके जाने पर ग्रामीण रात 12 बजे तक छतों पर व घर के बाहर बैठे रहकर पत्थर फेंकने वाले को पकड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक वह अज्ञात उनकी पकड़ से बाहर है। हालांकि पत्थर फेंकने वाली घटना में अभी तक किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना से पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस घटना की शिकायत चेचट पुलिस थाने में भी दी। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई।

Published on: