कोटा

तबादलों से कई स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली

Jul 18, 2026
Feature image

Bमऊ.B इन दिनों अध्यापकों के स्थानांतणों से कई सरकारी विद्यालयों में व्यव्स्था बिगड़ गई है। कई विद्यालयों में बच्चों की पढाई प्रभावित होने की संभावना बन गई है। कई विद्यालयों में तो शिक्षकों के ट्रांसफर तो ज्यादा हुए परन्तु स्थानांतरित शिक्षकों के स्थान पर नए शिक्षक कम आए। समीवर्ती रेनगढ़ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में यूं तो अध्यापकों के कुल 14 पद सृजित हैं, अभी दो अध्यापको के स्थानांतरण हो गए। अब विद्यालय में मात्र 6 अध्यापक शेष रह गए। इनमें से भी एक अध्यापक की सेवानिवृति होने वाली है। ग्रामवासियों ने बताया कि आश्चर्य तो इस बात का है कि विद्यालय से स्थानांतरित शिक्षकों के बदले में कोई शिक्षक नहीं लगाया। ऐसे ही हालात मऊ गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में हो गए हैं। विद्यालय की एसएमसी के अध्यक्ष सत्यनारायण बैरवा ने बताया कि गांव के विद्यालय में शिक्षकों के कई पद रिक्त हो गए हैं। अभी नया तो एक ही शिक्षक ही लगाया है जिसने भी कार्यभार नहीं संभाला है। एक पंचायत शिक्षक को तहसील कार्यालय मांगरोल में बाढ नियंत्रण कक्ष में लगा रखा है। प्राचार्य की भी 15 दिन बाद सेवानिवृति होने वाली है। इस विद्यालय में मऊ सहित खानपुरिया, रावलजावल, बालापुरा आदि आस-पास के गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। पढाई प्रभावित न हो इसके लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा हाल ही अपने नोडल क्षेत्र के अधीनस्त विद्यालयों से कुछ शिक्षकों को बच्चों काे पढाने के लिए व्यवस्थार्थ लगाया है। शिक्षको की कमी से छात्र और अभिभवाकों में रोष व्याप्त है।

Updated on:
18 Jul 2026 06:00 am
Published on:
18 Jul 2026 06:00 am