
कोटा. कोटा के निकट केशवरायपाटन रोड स्थित बूंदी जिले के विनायका गांव में शनिवार सुबह एक खेत में आग से लगभग 50-60 बीघा में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से किसानों की करीब 10-12 लाख रुपए की फसलें जली हैं।
सहायक अग्निशमन अधिकारी दैवेन्द्र गौतम ने बताया कि विनायका गांव के खेतों में आग लगने की सूचना पर सुबह 11.30 बजे कोटा से तीनए बूंदी व केशवरायपाटन से 1-1 दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी। पांचों दमकलों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक करीब 50.60 बीघा की गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। उन्होंने बताया कि कुछ खेतों में गेहूं काटने का काम चल रहा थाए कहीं कटी फसल के ढेर लगे थे तो कहीं खेतों में कटी फसल पड़ी थी। आग 6-7 किसानों के खेतों में फैल गई थी।
किसानों ने बताया कि पास के खेत में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पराल लेने आई थी। ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ तो चालक ने सेल्फ स्टार्ट करने की कोशिश की। उसी दौरान कोई चिंगारी नीचे पड़ी पराल में लग गई होगी। जिसने धीरे.धीरे विकाराल आग का रूप धारण कर लिया। आग से दो पराल के ढेर भी जलकर राख हो गए। स्थानीय निवासी राकेश मीणा ने बताया कि भंवरलाल मीणा, ओमप्रकाश मीणा, पन्नालाल मीणा, रघुवीर मीणा, नन्दकिशोर बैरवा सहित अन्य किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
41 हजार रुपए भी जल गए
भंवरलाल मीणा ने बताया कि वह बैंक से 41 हजार रुपए निकलवाकर लाया था। खेत में गेहूं की फसल निकालने के लिए मशीन लगा रखी थी। वह भी कपड़े खोल गेहूं की फसल निकालने में लग गया। खेतों में आग लगी तो वह भी मशीन बंद कर सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। उन्हें यह ध्यान नहीं रहा कि उनके कपड़ों में बैंक निकालकर लाए रुपए रखे हैं। आग से उनकी फसल सहित कपड़ों में रखे 41 हजार रुपए भी जल गए।