कोटा

कोविड से जंग लड़ते हुए वैगनों की सेहत रखी बेहतर

जून माह में कोविड-19 के चलते कारखाने को ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित रही। कारखाने के बहुत से कर्मचारी कोविड-19 से ग्रसित होकर बीमार भी रहें, कई की मृत्यु भी हो गई। इसके बाद भी कारखाने ने आपदा को एक अवसर के रूप में लिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2021, 12:32 PM IST
wegan.jpg

कोटा. रेलवे के माल डिब्बा कारखाना कोटा ने गत जून 2021 में 60 वर्षों के इतिहास में किसी एक माह में उत्पादित वैगनों की अधिकतम संख्या का रेकॉर्ड बनाते हुए 655 वैगन निकाले हैं। इसके पूर्व यह रेकॉर्ड 654 वैगन एक माह में था। जून माह में कोविड-19 के चलते कारखाने को ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित रही। कारखाने के बहुत से कर्मचारी कोविड-19 से ग्रसित होकर बीमार भी रहें, कई की मृत्यु भी हो गई। इसके बाद भी कारखाने ने आपदा को एक अवसर के रूप में लिया गया। ऑक्सीजन की उपलब्धता कम होने के कारण उसका निदान निकालते हुए कारखाने ने प्लाजमा आर्क कटिंग मशीनों, कटिंग इलेक्ट्रोड एवं एलपीजी टॉर्च का प्रयोग कोरोजन रिपेयर में हर स्थान पर किया गया। इसमें 322 वैगन टैंक वैगन श्रेणी के ऑवरहॉल किए गए। यह भी किसी एक माह में इस श्रेणी के निकाले गए अधिकतम वैगन हैं। इसके कारण रेलवे को पेट्रोलियम पदार्थों एवं एलपीजी गैसों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिली है। क्योंकि लॉकडाउन एवं अन्य यातायात सम्बंधी प्रतिबंधों के कारण इनका सडक़ मार्ग से परिवहन प्रभावित हो रहा था। वहीं केवल कोटा में ही इस तरह के वैगनों का रखाव रखाव होता है। इसके अलावा कारखाने बॉबी-एन वैगन का एक पूरा 59 वैगनों का रेक इस माह ऑवरहॉल किया गया। जिसके चलते रेलवे को मानसून के दौरान किए जाने वाले अनुरक्षण एवं रेल सामग्री को भण्डारण करने में सहायता मिलेगी। मुख्य कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सोहन सिंह परमार एवं सहायक कारखाना प्रबन्धक विशाल कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। कोविड में वैगनों के रख रखाव में पर्यवेक्षक बजरंग लाल मीना, संजय दाधीच एवं प्रद्युम्न की भूमिका सराहनीय रही है।

Published on: