कोटा

Special Story: जीवन में है धन की कमी तो अपनाएं यह उपाए, कुछ ही दिनों में हो जएंगे मालामाल

संसार में हर कोई इंसान धनवान बनना चाहता है लेकिन अमीर वहीं बनते हैं जिन पर धन की देवी माता लक्ष्मी की हमेशा कृपा बरसती है।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 2:08 PM IST
Ways to become rich

कोटा . संसार में हर कोई इंसान धनवान बनना चाहता है लेकिन अमीर वहीं बनते हैं जिन पर धन की देवी माता लक्ष्मी की हमेशा कृपा बरसती है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग हाड़तोड़ मेहनत करते हैं, काम में कोई कसर नहीं छोड़ते फिर भी उनके जीवन में पैसे की कमी बनी रहती है। अगर आप भी इसी तरह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इन उपायों को अपनाकर आप भी मालामाल हो सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य अमित जैन शास्त्री से जानते हैं जीवन में धन की कमी दूर करने के उपाए। इन्हें अपनाया तो धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बरसेगी।

यह करें उपाए
-हर दिन कपूर से माता लक्ष्मी की आरती उतारें।
- कमल गट्टे की माला से श्रींमंत्र का जाम करें। इससे धन की प्राप्ती होगी। यदि आपका उधार पैसा वापस नहीं मिल रहा तो जल में शक्कर मिलाकर बड़ और पिपल के वृक्ष पर चढ़ाए।
- 43 दिन तक गाय को पके हुए चावल में शक्कर मिलाकर दें।
- चांदी का चौकोर टुकड़ा और एक मोर पंख पर्स में रखें।
- 8 दिन तक 8 साबुत हल्दी लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।
- रोजाना केसर का तिलक ललाट, गला और नाभी पर लगाएं।
- नियमित सौंप, इलाइची और मीठा का सेवन करने से लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी।

घर में लक्ष्मी प्रवेश को रोकती हैं ये चिजें...

घर में कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें होती हैं, जिन्हें हम नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन यही हमारी सबसे बड़ी भूल होती है, जिसकी वजह से माता लक्ष्मी हमारे घरों में प्रवेश नहीं कर पाती। यह हैं वो छोटी-छोटी बातें, जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए।

-घरों में नल से पानी टपकना।
-दीवारों में सीलन होना।
-छत पर रखा कबाड़ा।
- टूटा हुआ कांच।
-प्रवेश द्वार पर रखा झाडू।
- सूर्य अस्त के बाद झाडू निकालना।
-गैस पर रखा दूध और चाय बार-बार उबल कर गिरना। इन छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करने से माता लक्ष्मी को घर में प्रवेश करने से रोकती है।

हर रोज करें माता लक्ष्मी की पूजा

हर घर में देवी देवताओं की पूजा होती है। हम रोजाना अपने आराध्य देव की पूजा करते हैं लेकिन माता लक्ष्मी की पूजा सिर्फ दीपावली की रात को ही करते हैं। ऐसे में कैसे माता हमसे प्रसन्न होंगी। माता की कृपा चाहते हो तो घर के पूजा स्थान में भगवान विष्णु और लक्ष्मी-जी की प्रतिमा या तस्वीर जरूर लगाएं। विष्णु जी को तुलसी का पत्ता चढ़ाएं। इसके अलावा लक्ष्मी जी को पांच गुलाब के फूल चढाएं।

ये उपाए भी आपको बना सकते हैं धनवान

-हाथ में थोड़ी पीली सरसों लें और अपने सिर पर से 7 बार उतारकर ओमफट् मंत्र ? का जाप कर दक्षिण दिशा में फैंक दें।

-अपनी तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाकर उसमें लाल गुंजा के 5 बीज और 5 काले बीज रख दें और तिजोरी में रखा सारा सामान उस पर रखें।

-पान में गुलाब की 11 पंखुडिय़ां रखकर, पान को देवी को चढ़ा दें। इन उपायों से आपके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं रहेगी।

Published on: