
कोटा. हाड़ौती में रोजाना मौसम का मिजाज बदला रहा है। मंगलवार को कोटा में सुबह-शाम मौसम में ठंडक रही। जबकि दिन में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 29.9 व न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर प्रधान मौसम वैज्ञानिक शिव गणेश ने बताया कि पांच व छह मार्च को मौसम में बदलाव रहेगा। पांच मार्च को हाड़ौती में बादल छाए रहेंगे। जबकि छह मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
बूंदी जिले में मौसम ने करवट बदली और नैनवां क्षेत्र में शाम चार बजे के लगभग दस मिनट तक बंूदाबांदी हुई। जिससे मौसम में ठण्डक बढ़ गई। वहीं बंूदी सहित कई जगहों पर सुबह के समय बादल छाए , लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारां जिले में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
झालावाड़ जिले में दो दिन से मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को भी बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम 29 व न्यूनतम 15 डिग्री रहा।