बूंदी

मकान पर काम करते समय लगा करंट, युवक की मौत

कोटा. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Aug 14, 2016

कोटा. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के जोरापुर निवासी रामेश्वर डांगी (25) कोटा में मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिन से वह दादाबाड़ी में छोटे चौराहे के पास निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था।

मकान के नजदीक से 33 केवी लाइन निकल रही है। रविवार को रामेश्वर मकान में छज्जे के पास सरिए ठीक कर रहा था, तभी सरिया हाइटेंशन लाइन को छू गया। इसी दौरान करंट प्रवाहित हुआ और वह नीचे गिर गया।

रामेश्वर का साथी करण व ठेकेदार का मुंशी राधेश्याम उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

नहीं लगा करंट, ट्रिपिंग भी नहीं

युवक की मौत के बाद शव पोस्टमार्टम रूम में रखवाने के बाद तक विद्युत निगम को घटना की जानकारी नहीं थी। एईएन जेके अग्रवाल ने बताया कि एेसी कोई सूचना उन्हें नहीं मिली।

दादाबाड़ी की जिस लाइन से करंट लगने की बात कही जा रही है, उस पर कोई ट्रिपिंग भी नहीं आई। यदि युवक को करंट लगता तो अर्थिंग मिलते ही लाइन ट्रिप हो जाती, लेकिन लाइन भी ट्रिप नहीं हुई। हो सकता है युवक की मौत नीचे गिरने से ही हुई हो।

Published on:
14 Aug 2016 07:05 pm
Also Read
View All