कोटा

कोटा में पत्रिका वुमन कार रैली : आधी दुनिया में दिखा पूरा उत्साह, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का दिया संदेश

राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के 40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए वुमन कार रैली का आयोजन किया गया।

3 min read
Mar 03, 2025

Rajasthan Patrika Kota Women Car Rally: राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के 40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए वुमन कार रैली का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई।

वुमन कार रैली शहर के बीच से गुजरी तो अलग ही नजारा देखने को मिला। शहर के लोग भी दोनों छोर पर अपलक निहारते रहे। वुमन कार रैली का मार्ग में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रविवार को शिक्षा नगरी की सड़कों पर सजी-धजी कारें नयापुरा उम्मेदसिंह स्टेडियम में पहुंचने लगी। बनी-ठनी कारों का कारवां देख हर ओर उत्साह और उमंग का माहौल था। महिलाओं का जोश देखने लायक था।

सड़क सुरक्षा का भी दिया संदेश

उम्मेद सिंह स्टेडियम से वुमन कार रैली रवाना होकर तालाब की पाल, कोटड़ी लाईओवर, एरोड्राम, विज्ञान नगर होते हुए अनंतपुरा फ्लाईओवर से झालावाड़ रोड जगपुरा स्थित मुकुंदरा सरोवर प्रीमियर रिजॉर्ट पहुंची। करीब 16 किलोमीटर चली वुमन कार रैली में बेहतर यातायात प्रबंधन और यातायात नियमों की पालना का भी संदेश दिया। रैली में सबसे आगे पुलिस की कालिका यूनिट चल रही थी, इसके पीछे कार रैली का पंक्तिबद्ध कारवां चल रहा था। रैली में कई विंटेज कारें भी शामिल हुईं।

हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, आयोजन को सराहा

कार रैली को अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन, राजस्थान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला, नगर निगम दक्षिण के प्रतिपक्ष नेता विवेक राजवंशी, नगर निगम उत्तर के प्रतिपक्ष नेता लव शर्मा, झालावाड़ एनडीपीएस न्यायालय की विशिष्ट न्यायाधीश बीना जैन, राजस्थान पत्रिका कोटा के सहायक महाप्रबंधक पंकज जैन, संपादकीय प्रभारी आशीष जोशी, कोटा ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी, होटल फेडरेशन कोटा इकाई के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, महासचिव संदीप पाड़िया, अखिल भारतीय वैश्य महासमेलन के अध्यक्ष दिनेश विजय, गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट के संजय गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह वीडियो भी देखें

वक्ताओं ने महिला सुरक्षा का संदेश देने के लिए पत्रिका की ओर से वुमन कार रैली का आयोजन करने पर सराहना की। अतिथियों ने कहा कि पत्रिका सामाजिक सरोकारों और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में हमेशा आगे रहता है। रैली के संयोजक भुवनेश गुप्ता ने मंच संचालन किया। समाजसेवी विमलचंद जैन, डॉ. एलएन शर्मा भी मौजूद रहे।

विभिन्न वेष धारण कर दिया सशक्तीकरण का संदेश

रैली में महिलाओं ने आर्मी ऑफिसर, राजस्थानी परपरागत ड्रेस, वर्किंग प्रोफेशन सहित कई रूपों में सजकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। रैली जिन मार्गों से निकली, वहां से शहरवासी उत्सुकता से फोटो व वीडियो बनाते नजर आए। रैली में उत्साहित महिलाओं ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम की गूंज रही। तिरंगा लेकर चल रही महिलाओं ने जोश से मेरा देश है रंगीला…, जैसी गीतों को गुनगुनाते हुए उत्साह दिखाया।

सजधज कर पहुंची महिलाएं

कोटा में वुमन कार रैली में हिस्सा लेने के लिए शहर की महिलाओं का जोश देखते ही बन रहा था। अलसुबह महिलाएं सजधज कर आई। अपनी कार को भी विशेष सजाकर लेकर आई। महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण, धार्मिक, आध्यात्मिक समसरता, सामाजिकता, देश भक्ति व कई ज्वलंत विषयों को महिला सुरक्षा की थीम से जोड़ते हुए कार सजाकर लेकर आई। निर्णायक रोटरी इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रज्ञा मेहता, राजकीय विधि महाविद्यालय की एसोसिएट प्रो. डॉ. गरिमा गौतम तथा जेडीबी कला कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान रही। रैली संचालन का संयोजन डॉ. क्षिप्रा गुप्ता के निर्देशन में उनकी टीम ने किया।

प्रतिभागी महिलाओं का सम्मान

मुकुंदरा सरोवर प्रीमियर रिजॉर्ट में रैली का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभी प्रतिभागी महिलाओं को मैडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। अतिथि विधायक संदीप शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट चेयरमैन राजेश बिरला, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी, एडीएम (सिलिंग) कृष्णा शुक्ला, विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट झालावाड़ बीना जैन, होटल फेडरेशन के संभाग अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी और महासचिव संदीप पाड़िया ने पुरस्कार प्रदान किया।

विजेताओं को किया पुरस्कृत

बेस्ट कार डेकोरेशन
प्रथम : दीप्ति जैन
द्वितीय : शैली अग्रवाल
तृतीय : गुन चावला

बेस्ट कार ड्राइवर ड्रेसअप अवार्ड
प्रथम : महक विजय
द्वितीय : विज हरि कुमार
तृतीय : पिंकलता सुमन

बेस्ट स्लोगन
परिधि गोयल, रचना गोयल

स्पेशल श्रेणी
ब्रह्मकुमारी प्रीति दीदी, एडवोकेट कल्पना शर्मा, अंजलि त्रिवेदी सोनल गुप्ता, श्रेया जैन आरती जोशी, रचना राठौर निशा हरकावत, डॉ. ममता तिवारी।

सांत्वना पुरस्कार
हेमा विजय, डॉ. स्नेहलता धर्मावत, कल्पना गुप्ता, करिश्मा सोरोंजा।

Also Read
View All

अगली खबर