
डीआईजी ने की महिला सुरक्षा संकल्प अभियान की समीक्षा
बारां. पुलिस उपमहानिरीक्षक ममता गुप्ता बुधवार को बारां जिले के दौरे पर रही। उन्होंने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान की समीक्षा कर महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और कानून संबंधी जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं ने डीआईजी गुप्ता का स्वागत किया। इसके बाद डीआईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन में संपर्क सभा में पुलिसकर्मियों से संवाद किया और अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा राज्य सरकार ओर पुलिस की प्राथमिकता है। इसके तहत महिला सुरक्षा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। कई जागरूकता गतिविधियां की जा रही है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियानों को प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचाना जरूरी है।
इस अवसर पर डीआईजी गुप्ता ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके बाद उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश शर्मा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।