
कोटा . जब कभी जंगल, पेड़ पौधों का जिक्र चलता है तो शायद हरियाली, पानी व शुद्ध हवा, फल, फूल ये कुछ गिनती की बातें ही जहन में आती हैं, लेकिन सिर्फ इतना भर नहीं, आपके घर आंगन में लगा पेड़ घर के वास्तु दोषों को भी दूर कर समृद्धि दे सकता है। आंगन में खास पौधों की मौजूदगी आपके सितारे चमका सकती है।
Big News: कोटा के इस बाहुबली विधायक के 'रौब' से 'खौफ' खाती है बूंदी पुलिस
ज्योतिषाचार्य, वास्तुकार व वनस्पति के जानकारों के मुताबिक हर राशि, दिशा नक्षत्र और ग्रह का कोई न कोई पौधा है। पौधे लगाकर हम पर्यावरण की शुद्धता में तो योगदान देते ही हैं, साथ ही अपने भाग्य को प्रबल किया जा सकता है। वहीं इन्हें काटने या नष्ट करने से नई मुसीबतों को आमंत्रण मिल सकता है।
यूं समझिये पेड़ों से ग्रहों की ताकत
ग्रह पेड़-पौधे
-सूर्य - आंकड़े व मदार-चन्द्र - पलाश -मंगल - खेर-बुध -अपामार्ग या आंधीझाढ़ा
-गुरु- पीपल
-शुक्र - गूलर-
-केतु - कुशा व डाब
-शनि -कुमटा या शमी
-राहु - दूब
छिपी है भाग्योदय की चाबी राशि पेड़/पौधे
मेष - लाल चंदन
वृष- सप्तपर्णी
मिथुन- कटहल
कर्क- पलाश
सिंह -पाडल
कन्या - आम
तुला - मोलसिरी
वृश्चिक -खेर
धनु- -पीपल
मकर- शीशम
कुंभ- केगर व खेर
मीन- बरगद
तारे-सितारे: जड़ों में भी है जादू
पेड़ों में इतनी शक्ति है कि इनकी जड़ का शरीर से स्पर्श भी सितारे बुलन्द कर सकता है। बशर्ते सही इस्तेमाल हो। सूर्य की मजबूती के लिए बेलपत्र की जड़, चन्द्र मजबूत करने के लिए खिरनी, मंगल ? हानिकारक हो तो अनंतमूला, बुध को प्रबल बनाने के लिए विधारा, गुरु के लिए भारंगी व केले की जड़, शुक्र के लिए सरपोंखा व शनि ? की पीड़ा को हरने के लिए बिच्छु की जड़ को धारण कर मुश्किलों से बचा जा सकता है। -मुकेश जैन, निदेशक, जैन एस्ट्रो रिसर्च सेंटर