कोटा

विश्व स्वास्थ्य दिवस : पुलिसकर्मियों को बताए योग से रोग भगाने के तरीके

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन कोटा शहर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 1:07 PM IST
Yoga camp

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन कोटा शहर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों व जवानों को योग के माध्यम से रोग भगाकर स्वस्थ रहने के तरीकों की जानकारी दी गई।

Read More:न है कोई गाइड लाइन न ही कोई रिकॉर्ड फिर भी हो जाती है लाखो की सामग्री वितरित जानिए कैसे ...
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बारां के अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक राजेंद्र गोगावत ने योग की महत्ता के बारे में बताया। सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन, योग निद्रा व कई अन्य आसनों और प्राणायाम के बारे में विस्तार से बताया साथ ही सभी को योग व प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया। गोगावत ने बताया कि नियमित योग करने से कई तरह से रोगों को बिना दवाई के भी ठीक किया जा सकता है।

Read More:50 टाइगर रिजर्व में मुकुंदरा ही है जो पहले बना रिजर्व, फिर आया टाइगर
एसपी अंशुमान भौमिया के निर्देशन में हुए शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उमेश ओझा, पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक विजय शंकर शर्मा, लाइन अधिकारी अरविंद मेघ के अलावा ट्रैफिक और पुलिस लाइन के पुरुष व महिला अधिकारियों कर्मचारी शामिल हुए।

आचार्यकुलम स्कूल खुलेंगे
डॉ. आर्य ने बताया कि पतंजलि ट्रस्ट योग, आयुर्वेद और बाजार में प्रभुत्व जमाने के बाद अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम रखने जा रहा है। उत्तराखंड में चल रहे पतंजलि के आचार्यकुलम की तर्ज पर देशभर में स्कूल खोले जाएंगे।

यह स्कूल नर्सरी से संचालित होंगे। इनमें पहली से पांचवी कक्षा तक संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी समान रूप से पढ़ाई जाएगी। विद्यार्थियों को वैदिक, योग, संस्कृत की जानकारी दी जाएगी। केन्द्र सरकार के समक्ष एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें कहा है कि सरकार सीबीएसई की तर्ज पर वैदिक शिक्षा बोर्ड का गठन करे। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से शहीद सैनिकों के बच्चों को भी पंतजलि नि:शुल्क शिक्षा दिलाने के साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।

Published on: