6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज फिर होगा श्रमदान

करौली. राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के तहत रविवार को करौली के शाही कुण्ड पर एक बार फिर श्रमदान होगा। शिवा एकेडमी उच्च माध्यमिक स्कूल का स्टॉफ, विद्यार्थी तथा अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त कर्मचारी संघ एकीकृत से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रमदान करेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 24 Jun 2017, 7:47 PM IST

करौली. राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के तहत रविवार को करौली के शाही कुण्ड पर एक बार फिर श्रमदान होगा। शिवा एकेडमी उच्च माध्यमिक स्कूल का स्टॉफ, विद्यार्थी तथा अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त कर्मचारी संघ एकीकृत से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रमदान करेंगी। स्कूल के निदेशक सुधीर नायर व राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त कर्मचारी संघ की प्रदेश मंत्री हेमलता शर्मा ने बताया कि सुबह सात बजे से श्रमदान किया जाएगा। इस दौरान राजकीय अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील मीना, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोविन्द दयाल शर्मा तथा मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य सर्वेश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अमृतम जलम अभियान के तहत 18 जून को श्रमदान किया गया। इसके बाद अब फिर श्रमदान किया जाएगा। इधर आयोजन समिति के बबलू शुक्ला ने बताया कि बारिश से पहले कुण्ड को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।