कोटा

Suicide: नौकरी के लिए घर से निकला युवक ने दोस्त के घर जाकर लगाया मौत का फंदा

शहर में एक युवक सुबह नौकरी के लिए घर से निकला और दोपहर को दोस्त के घर जाकर फांसी के फंदे पर लटक गया।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2017, 7:11 AM IST
Suicide in kota

रावतभाटा. शहर के वार्ड संख्या 25 में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। रावतभाटा पुलिस ने बताया कि आरपीएस कॉलोनी निवासी विक्की सिंह राघव (25) सुबह 6 बजे आरएपीपी प्लांट में नौकरी पर जाने के लिए घर से बाहर निकला था। उसने दोपहर में कुम्हार मोहल्ला में किराएदार जगदीश सिंह के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई नीरज सिंह राघव की रिपोर्ट पर संदिग्ध अवस्था में मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। तथा जिस व्यक्ति से मकान की चाबी ली उसका इसमें कोई दोष नहीं होने की भी बात भी लिखी है। परिजनों से भी कोई परेशानी नहीं होने का कोई उल्लेख किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इधर, महिला ने दी जान
मोड़कस्टेशन. मोड़क गांव में शुक्रवार सांय एक महिला ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतका का पति कोटा गया हुआ था व पुत्र मंगलम् में नौकरी पर गया हुआ था। शाम को पुत्र के नौकरी से आने पर घटना की जानकारी मिली। परिजन व पड़ोसी महिला को मोड़क अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


मृतका संतरा बाई के पति राधेश्याम ने बताया कि साल भर पहले उसके छोटे पुत्र की खदान में डूबने से मौत हो गई थी। तब से ही संतरा अवसाद में रहती थी। उसका उपचार भी चल रहा था। मोड़क थानाधिकारी रवीश सामरिया ने बताया कि महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पीहर पक्ष के लोगों के आने के बाद सवेरे पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मर्ग दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Published on: