कोटा

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Jul 30, 2026
Rajasthan

भंवरगढ़. थाना क्षेत्र के बोरेन गांव में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को यहां राजकीय चिकित्सालय लेकर आई जहां जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बोरेन गांव निवासी विक्रम पुत्र जवाहर सिंह बंजारा उम्र 24 साल खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान वह खेत पर लगी विद्युत डीपी से फैले करंट की चपेट में आ गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

Updated on:
30 Jul 2026 06:00 am
Published on:
30 Jul 2026 06:00 am