30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शांतिभंग की आशंका में आठ गिरफ्तार जमीनी विवाद व मारपीट के मामलों में कार्रवाई, बल्हारपुर प्रकरण में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

कोटा

image

Newsdesk

Jul 30, 2026

Rajasthan

कवाई. कवाई थाना पुलिस ने जमीनी विवाद और मारपीट के मामलों में कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका के चलते आठ जनों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि टीम ने थाना क्षेत्र के कवाई, बल्हारपुर व अन्य स्थानों पर कार्रवाई की। अलग-अलग मामलों में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कमल, लोकेश, जगदीश, बिट्टू उर्फ मदन मोहन, नरेश मुनि, महावीर, कीर्ति तथा अखलेश नवीन संजय शामिल हैं। इधर, मौजा बल्हारपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुए आपसी झगड़े के संबंध में थाना कवाई पर प्रकरण दर्ज किया गया है।