30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रकृति की गोद में है रामेश्वर महादेव

कोटा

image

Newsdesk

Jul 30, 2026

Rajasthan

जिला मुख्यालय से मात्र 16 किमी दूर

आकोदा . जिला मुख्यालय से बांसी रोड पर मात्र 16 किलोमीटर दूर रामेश्वर महादेव का स्थान पर्यटन के साथ दर्शनीय स्थल है। यहां देश-विदेश से अनेक पर्यटक आते हैं। अभी बरसात का दौर शुरु हो गया है। यहा झरना गिरना शुरू हो गया। पहाडियाें ने हरियाली की चुनर ओढ ली है। रामेश्वर महादेव के मंदिर प्रांगण में हर हर महादेव करते हुए भक्त नजर आते है। रामेश्वर महादेव विकास समिति के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के उचित इन्तजाम किए गए है। रामेश्वर महादेव के कोषाध्यक्ष केशरी लाल यादव ने बताया कि श्रावण मास में रामेश्वर महादेव में पानी लाइट, सफाई आदि की उचित व्यवस्था कर दी गई है। भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए यहां पहले से अधिक धर्मशालाओं का निर्माण हो चुका है।