30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

कोटा

image

Newsdesk

Jul 30, 2026

Rajasthan

कोतवाली पुलिस ने दिया प्रशिक्षण

बारां। अंजुमन इस्लामिया मदरसे में छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंजुमन सदर मोहम्मद शाहिद मन्नू पठान के आग्रह पर कोतवाली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) नदीम खान और हैड कांस्टेबल तनवीर खान ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए तथा कराटे के शुरुआती गुर सिखाए।

हैड कांस्टेबल तनवीर खान ने छात्राओं को मनचलों से बचाव और विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनने तथा शारीरिक रूप से मजबूत रहने की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का अभ्यास भी कराया।

एएसआई नदीम खान ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी के दौरान छात्राओं को बिना देरी पुलिस की सहायता लेनी चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया।

अंजुमन सदर मन्नू पठान ने बताया कि आगामी दिनों में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं को भी आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण नियमित कक्षाओं के रूप में लंबे समय तक संचालित होगा। कार्यक्रम में अंजुमन के पूर्व सदर माजिद सलीम, नायब सदर मोहम्मद अशफाक मयूर, साजिद खान लजीज, सचिव इमरान रंगरेज, खजांची मास्टर अय्यूब अली, कार्यक्रम संयोजक इकबाल नेता सहित मदरसे का स्टाफ मौजूद रहा।