30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंदगी जताई नाराजगी, 3 दिन में सुधार नहीं तो ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट

कोटा

image

Newsdesk

Jul 30, 2026

Rajasthan

सीएमएचओ तालेड़ा सीएचसी का किया निरीक्षण



बूंदी. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. ओ.पी. सामर ने तालेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आई, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने बताया कि पूर्व में सोमवार को किए गए निरीक्षण में भी तालेड़ा अस्पताल की सफाई व्यवस्था बदहाल मिली थी, लेकिन इसके बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। निरीक्षण के दौरान लेबोरेट्री, वार्ड एवं लेबर रूम में गंदगी पाई गई तथा समग्र सफाई व्यवस्था असंतोषजनक रही।

इस पर सख्त रुख अपनाते हुए डॉ. सामर ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्देश दिए कि यदि तीन दिवस में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने प्रभारी, लेबर रूम प्रभारी, वार्ड प्रभारी एवं लैब प्रभारी को व्यक्तिगत रूप से पाबंद करते हुए तीन दिन में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने रात्रि पारी में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर नाली कचरे से भरी होने पर भी नाराजगी जताई। नाली जाम होने के कारण बारिश का पानी जमा हो रहा था, जिससे मच्छरों के पनपने का खतरा बना हुआ है। इस पर उन्होंने तत्काल सफाई करवाने एवं वर्षा के दौरान छत सहित परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने स्पष्ट रूप से कहा कि तालेड़ा सीएचसी पर निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे तथा व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ सुधारात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आवश्यकतानुसार नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे निरीक्षण लगातार चलते रहेंगे, ताकि आमजन को बेहतर और स्वच्छ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।