कोटा

कोटा एसपी ऑफिस में युवक ने खाया जहर, पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प, सुसाइड नोट में मिले चौंकाने वाले कारण

Crime, Suicide, Illegal love affair: कोटा ग्रामीण एसपी ऑफिस में सोमवार सुबह एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कौशिश की। तबीयत खराब होने से पुलिसकर्मी सकते में आ गए।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2019, 3:03 PM IST
kota Sp office
कोटा एसपी ऑफिस में युवक ने खाया जहर, पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प, सुसाइड नोट में मिले चौंकाने वाले कारण

कोटा. कोटा ग्रामीण एसपी ऑफिस में सोमवार सुबह एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जहर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। अचानक हुई घटना से पुलिसकर्मियों व परिवाद देने आए लोग सकते में आ गए। पुलिस ने उसे तत्काल एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। युवक की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें पत्नी का अपने भाई से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाना बताया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।

ग्रामीण एसपी राजन दुष्यंत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोटड़ी निवासी गिरिराज मेहरा सुबह परिवाद लेकर कार्यालय आया था। यहां उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। इस पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि गत माह 27 अक्टूबर को गिरिराज के पिता ने इस कार्यालय में परिवाद के जरिए शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि कैथून निवासी मेरा दूसरा बेटा प्रेमशंकर और बहू मुझे प्रताडि़त करते हैं, परेशान करते हैं। इस पर परिवाद को कार्रवाई के लिए कैथून पुलिस को भेजा गया। वहां कांस्टेबल मुकेश ने तीन दिन पहले 11 अक्टूबर को दोनों पक्षों को साथ बैठाकर समझाइश की और सीएलजी सदस्यों की उपस्थिति में राजीनामा करवाया। राजीनामे के तहत प्रेमशंकर ने उसके पिता को सकुशल व ठीक ढंग से रखने की शर्त स्वीकार की। इसके बाद सोमवार को गिरिराज एसपी ऑफिस आया और संतरी को बोला कि उसने जहर खा लिया है। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक के जहर खाने के मामले में जमीन व पारिवारिक विवाद होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण राजन दुष्यंत ने बताया कि मामले में पीडि़त गिर्राज की जेब से एक पत्र मिला है जिससे खुलासा हुआ है की गिर्राज की पत्नी के और उसके बड़े भाई प्रेम के अवैध संबंध है । इसी से परेशान होकर उसने जहर खाया था । और जहर खाकर ऑफिस पहुंचा था जानकारी मिलते है उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां उसकी हालत सामान्य है और आवशयक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on: