कोटा

माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल

माहौरक्षत्रिय स्वर्णकार समाज धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से माहौरक्षत्रिय स्वर्णकार समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 29 मार्च को बसंत विहार ​िस्थत स्वर्णकार धर्मशाला परिसर में आयोजित किया जाएगा।

less than 1 minute read
Mar 27, 2026
kota patrika photo
नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला का स्वागत करते माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के पदा​धिकारी।

Kota News: माहौरक्षत्रिय स्वर्णकार समाज धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से माहौरक्षत्रिय स्वर्णकार समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 29 मार्च को बसंत विहार ​िस्थत स्वर्णकार धर्मशाला परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसके पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को समाजबंधुओं की उपस्थिति में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला ने किया।

अध्यक्ष अशोक कुमार सोनी ने बताया कि परिचय सम्मेलन सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ होगा। 11.30 बजे अतिथियों का सम्मान एवं स्मारिका विमोचन होगा। दोपहर 12 बजे परिचय सम्मेलन प्रारंभ होगा। परिचय सम्मेलन में आने वाले युवक-युवती मंच पर आकर अपना परिचय देंगे। अभिभावक भी अपने बच्चों के लिए यहां आकर उनका विवरण दे सकते हैं।

महामंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि परिचय के पश्चात कुण्डली मिलान के लिए पंडित की व्यवस्था की गई है। विवाह योग्य युवक-युवतियों की स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। उपाध्यक्ष बाबूलाल सोनी एवं योगेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार सोनी, सहमंत्री मनमोहन सोनी, श्याम सुन्दर सोनी, कार्यकारिणी सदस्य जुगल किशोर सोनी, बच्चू सिंह सोनी, हरि सिंह सोनी, सुनील कुमार सोनी, सतपाल सोनी, ललित किशोर सोनी, मनीष सोनी एवं समस्त समाज बंधु मौजूद रहे।

Published on:
27 Mar 2026 07:38 pm