कोटा

बीवी को स्कूल छोड़ घर लौट रहा पति की रास्ते में दर्दनाक मौत

रावतभाटा थाना क्षेत्र के जावराकलां व कोलीपुरा गांव के बीच सोमवार को गड्ढे से बचने के प्रयास में कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक जने की मौत हो गई।

2 min read
Dec 26, 2018
बीवी को स्कूल छोड़ घर लौट रहा पति की रास्ते में दर्दनाक मौत

रावतभाटा. रावतभाटा थाना क्षेत्र के जावराकलां व कोलीपुरा गांव के बीच सोमवार को गड्ढे से बचने के प्रयास में कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक जने की मौत हो गई। पुलिस ने अपराह्न बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार रावतभाटा निवासी इंदीवर पुरोहित (37) सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पत्नी को कोटा छोड़कर कार से रावतभाटा लौट रहा था।

जावराकलां व कोलीपुरा गांव के बीच सड़क पर हो रहे गड्ढे से बचने के प्रयास में कार पेड़ से टकरा गई। इससे चालक इंदीवर घायल हो गया था। इस बीच कोटा की ओर जा रहे वाहन चालक विनय ने उसे अपनी कार से रावतभाटा अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसका दम टूट गया। इसके बाद पुलिस ने शव को परमाणु बिजलीघर की मोर्चरी में पहुंचाया।

Read More: स्पीड से कोटा से बूंदी जा रही कार हाइवे पर 4 बार पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो युवतियों की हालत नाजुक

निजी स्कूल में था शिक्षक
इंदीवर की पत्नी कोटा के आर्मी स्कूल में अध्यापिका है। जिसे छोडऩे के लिए वह उसे लेकर कार से कोटा गया था। पत्नी को छोड़कर रावतभाटा आने के दौरान रास्ते में ही दुर्घटना हो गई। इंदीवर भी कोटा के निजी स्कूल में शिक्षक था।

बस से कुचली महिला की दर्दनाक मौत
कोटा . नयापुरा थाना क्षेत्र में अंटाघर चौराहे के निकट एक निजी बस ने बाइक के कुचलने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। नयापुरा एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि रायपुरा निवासी रामलाल भील अपनी पत्नी सुशीला, पुत्र व दोहिती के साथ बाइक से रायपुरा से बालिता जा रहा था।

रास्ते में अंटाघर चौराहे के पास मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही एक निजी ट्रेवल्स की बस के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। संतुलन बिगडऩे से पीछे बैठी रामलाल की पत्नी सुशीला (40) बाइक से पीछे की ओर जा गिरी और बस का पहिया उसके सिर पर से होकर निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाकर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज किया।


बाल-बाल बची मासूम
पुलिस ने बताया कि घटना के साथ बाइक पर रामलाल व सुशीला का पुत्र दीपक (12) बीच में बैठा था। जबकि तीन माह की दोहिती सुशीला के हाथ में थी। घटना के समय सुशीला दोहिती के साथ गिरी, लेकिन वह उसके हाथ में थी। घटना के समय बस का पहिया उससे महज डेढ़ फीट दूर से निकला। लेकिन वह बच गई।

Published on:
26 Dec 2018 07:00 am
Also Read
View All