कुचामन शहर

चित्रकार घरों में सृजनात्मक श्रृंखला बनाकर कोरोना को हराने का कर रहे प्रयास

कुचामनसिटी. यह वह समय है, जब पूरा विश्व कोरोना संकट से गुजर रहा है। इस विकट समय में हम सब का यह दायित्व है कि पीडि़त मानवता के लिए हम सब भी अपना योगदान दें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2020, 3:36 PM IST
 कुचामनसिटी. ऑनलाइन प्रदर्शनी को लेकर कलाकृत्रि तैयार करते चित्रकार गिरीश चौरसिया।
कुचामनसिटी. ऑनलाइन प्रदर्शनी को लेकर कलाकृत्रि तैयार करते चित्रकार गिरीश चौरसिया।

प्राप्त राशि से किया जाएगा कोरोना पीडि़तों का सहयोग
हम सभी यह जानते हैं कि कलाएं व्यक्ति को उर्वर करती है। उल्लास और उमंग बनाए रखती है। यह समय घर पर रहकर सृजन करने का उचित समय है। इसी उद्देश्य से कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान द्वारा ख्यातिनाम कलाकारों का सात दिवसीय (17 से 23 अप्रैल) ऑनलाइन कला शिविर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर चित्रकार गिरीश चौरसिया ने बताया कि इस शिविर में घर बैठे ही अपनी शैली में सम-सामयिक विषय संवेदनाओं पर कलाकृति सृजित करनी है। कलाकारों की भागीदारी से ही ऑनलाइन शिविर सार्थक हो रहा है। कलाकारों की ओर से कलाकृत्रियां भेजने के बाद अकादमी की ओर से कलाकारों द्वारा सृजित कलाकृतियों की ऑनलाइन प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कलाकृतियों पर ख्यात कला समीक्षक से लिखवाया भी जाएगा। इस कला शिविर के ख्यातनाम कलाकारों जैसे राम जैसवाल, योगेश वर्मा, गिरीश चौरसिया, गरिमा व्यास चौरसिया आदि चित्रकारों को भी आमंत्रित किया गया है। चित्रकार गिरीश ने बताया कि कोरोना काल मे सामाजिक दूरी को ध्यान मे रखते हुए यह ऑनलाइन कला शिविर एक अहम् पहल हैं। चित्रों की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। तथा प्राप्त धनराशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया जाएगा। गिरीश चौरसिया इस को लेकर अपनी शैली में जलरंग के माध्यम से प्राकृतिक व ऐतिहासिक धरोहर के सौंदर्य को चित्रित कर रहे है, वही योगेश वर्मा अपनी आधुनिक शैली में परस्पर अंतसम्बंधो को एक्रिलिक रंगों में चित्रित कर रहे है। तथा महिला चित्रकार गरिमा व्यास कैनवास पर मौलिक शैली में सामाजिक सौंदर्य को अलग अंदाज में चित्रित कर रही हैं। सभी चित्रकार घरों से ही अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के द्वारा जुडकऱ एक लंबी सृजनात्मक श्रृंखला बनाकर कोरोना की श्रृंखला को तोडऩे का प्रयास कर रहे हैं।
-------------------

Updated on:
24 Apr 2020, 3:36 PM IST
Published on: