कुशीनगर

छह दिन पहले दफनाया शव मिला कब्र से बाहर, पास में मिली हरे रंग की चुनरी, जादू टोना का शक

- महिला के शव को दफनाया, छह दिन बाद कब्र से बाहर मिला शव - शव के पास मिली हरे रंग की चुनरी - लोगों में जादू टोना का शव - पुलिस ने दोबारा दफनाया शव

2 min read
छह दिन पहले दफनाया शव मिला कब्र से बाहर, पास में मिली हरे रंग की चुनरी, जादू टोना का शक
छह दिन पहले दफनाया शव मिला कब्र से बाहर, पास में मिली हरे रंग की चुनरी, जादू टोना का शक

कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मृत महिला को दफनाने के बाद फिर से उसे बाहर निकालकर उसका दायां हाथ काटा गया। वहीं शव के पास हरे रंग की चुनरी बिछाई गई थी और पास में ब्लेंड का रैपर व 20 फीट की दूरी पर बाइक के पहिये के निशान पाए गए हैं। आरोप है कि महिला का हाथ जादू टोना के लिए काटा गया है।

कब्र से बाहर पड़ा मिला शव

जोलहा पट्टी टोला निवासी शबरुन (28) का एअरपोर्ट के पास नरकटिया गांव में मायका है। 20 दिन पहले एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान शबरुन ने एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गयी थी। मायके में ही शबरुन की मृत्यु होने पर परिजन शव को घर लेकर आए। बीते सोमवार को गांव के बगल के एक कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया। इसके बाद शनिवार सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने महिला के शव को कब्र से बाहर पड़े देखा तो अचंभित रह गए।

शव के पास मिली हरे रंग की चुनरी

शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को दोबारा दफन कराया। पुलिस के मुताबिक महिला के शव के पास हरे रंग की चुनरी बिछाई गई थी और ब्लेंड का रैपर मिला। साथ ही लगभग 20 फीट की दूरी पर एक बाइक के पहिए के निशान मिले हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में जादू टोना किए जाने का संदेह है।

Published on:
09 Nov 2020 10:13 am