कुशीनगर

दो पत्नी 6 बच्चों का बाप… आधी रात घुसा पड़ोसी के घर में महिला के साथ किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़ा साड़ी से बांधकर किया पिटाई

आधी रात पड़ोसी के घर घुसे झोलाछाप डॉक्टर पर महिला ने जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी है। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।

2 min read
Feb 21, 2026
ग्रामीणों की पिटाई से घायल झोलाछाप डॉक्टर फोटो सोर्स वायरल वीडियो

कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और साड़ी से बांधकर सड़क पर लिटा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। आरोपी को हिरासत में लिया। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

कुशीनगर जिले के हनुमानगंज इलाके में गुरुवार रात एक महिला ने गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और हाथ-पैर बांधकर सड़क पर लिटा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया जो आज सामने आया है।

महिला का पति हैदराबाद में रहकर करता मेहनत मजदूरी

पीड़िता के मुताबिक, उसका पति हैदराबाद में काम करता है। वह अपने दो बच्चों, जिनकी उम्र 5 और 10 साल है। उनके साथ घर पर रहती है। रात करीब 11 बजे आरोपी दिनेश मद्धेशिया घर के पिछले दरवाजे पर पहुंचा। और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही उसने महिला को धक्का देकर अंदर घुस गया। आरोप है कि उसने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गला दबाने की भी कोशिश की गई। किसी तरह खुद को छुड़ाकर वह बाहर निकली। बच्चों को जगाया और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े आए। आरोपी को पकड़ लिया। महिलाओं ने भी उसे कई थप्पड़ मारे।

झोलाछाप डॉक्टर है आरोपी पहले भी गलत इरादे से घर में घुस चुका

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी गांव में बिना डिग्री के क्लिनिक चलाता है। उसकी दो पत्नियां और छह बच्चे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि वह पहले भी गलत इरादे से घर में घुस चुका था। लेकिन तब समझौता हो गया था।

पुलिस बोली- महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया जा रहा

थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Updated on:
21 Feb 2026 07:18 pm
Published on:
21 Feb 2026 04:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर