
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, कूड़ा फेंकते स्कूली बच्चे
कुशीनगर जिले से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां दुदही विकास खंड स्थित प्राथमिक विद्यालय गौरी जगदीश का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे परिसर का कूड़ा डस्टबिन में भरकर बाहर फेंकते नजर आ रहे हैं। इस घटना का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में साफ देखा जा सकता है कि दो छात्र स्कूल ड्रेस में डस्टबिन उठाकर विद्यालय परिसर के बाहर कूड़ा फेंकने जा रहे हैं।
जैसे ही यह फ़ोटो वायरल हुआ स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन बच्चों से पढ़ाई कराने के बजाय उनसे साफ-सफाई। जब मामला बढ़ा तब हेडमास्टर ने कहा कि यह व्यावहारिक शिक्षा का हिस्सा है, हेडमास्टर कृष्णा मद्देशिया ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों द्वारा एक किचन गार्डन बनाया गया है, जिसका उद्देश्य उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
हाल ही में आई आंधी के कारण क्यारियों में सूखे पत्ते और प्राकृतिक कूड़ा जमा हो गया था। बच्चे अपनी व्यावहारिक शिक्षा के तहत गार्डन की सफाई कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों से कोई जबरन काम नहीं कराया जा रहा था। इधर
वीडियो का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रीता गुप्ता ने तत्काल विद्यालय का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद उन्होंने विद्यालय के हेडमास्टर को आधिकारिक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी, दुदही रीता गुप्ता ने बताया कि "बच्चों से विद्यालय में इस तरह के कार्य कराना अनुचित है। हेडमास्टर को नोटिस जारी कर दिया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"
Published on:
10 Apr 2026 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
