14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशीनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…कंबाइन मशीन से भिड़े बाइक सवार, सड़क पर गिरा क्षत विक्षत शव

कंबाइन से तेज रफ्तार बाइक टकराई जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि दूसरे का हाथ कट गया। सड़क पर बिखरे मिले शव के टुकड़े।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, Deoria news

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, दुर्घटना में दो की मौत

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया में सोमवार की रात रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया, यहां सड़क पर खड़ी कंबाइन से बाइक सवार दो युवक जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों की मशीन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक का सिर बीच से कटकर अलग हो गया। वहीं, दूसरे का हाथ और एक आंख निकलकर बाहर आ गई। टुकड़ों में पड़े शव सड़क किनारे मिले, दुर्घटना इस कदर वीभत्स हुई थी कि सड़क पर शरीर के टुकड़े पड़े हुए थे।

सड़क के किनारे खड़ी से कंबाइन से भिड़े बाइक सवार, सड़क पर बिखरे मृतकों के अंग

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया बताया कि रायपुर खास निवासी सूरज और साहिल शर्मा क्रांति चौराहा से घुघुली की ओर जा रहे थे। नोनिया पट्टी के पास सड़क किनारे खड़े गेहूं काटने वाले कंबाइन से उनकी बाइक टकरा गई। बताया गया कि कंबाइन मशीन सड़क के बगल में खड़ी थी, जिससे बाइक सवार उसे देख नहीं पाए और सीधे उससे जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के समय साहिल अपने दोस्त सूरज के साथ लंगड़ी गांव में खाना खाने गया था और लौटते समय यह हादसा हुआ। इसके अलावा सूरज अपने परिवार का बड़ा बेटा था और उस पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी शादी 20 अप्रैल 2025 को हुई थी, लेकिन अभी उसकी कोई संतान नहीं थी। इस घटना से परिवार सदमे में है। सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस भेज दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।