4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमीरपुर में सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन गंभीर

Hamirpur road accident:हमीरपुर में चंडौत-धंगवा के बीच दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में सफाईकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, पुलिस जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification
horrific road accident on lucknow agra expressway sleeper bus collides with truck 13 passengers injured

सांकेतिक फोटो

हमीरपुर जिले के थाना जरिया क्षेत्र में चंडौत और धंगवा गांव के बीच स्थित गल्ला मंडी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक सफाईकर्मी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आमने-सामने टक्कर से मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, चंडौत गांव निवासी ऋषि (30) अपने साथी रवि (27) के साथ बाइक से सरीला की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर, सरीला निवासी राहुल (28) अपने साथियों रामू (25) और जितेंद्र (30) के साथ जालौन जिले के कहटा गांव में आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। धंगवा और चंडौत गांव के बीच गल्ला मंडी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी पांचों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही जरिया थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला पहुंचाया गया। यहां डॉ. प्रियंक मिश्रा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।हालत गंभीर होने के कारण तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। वही पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।